पीहर ना जाओ गौरा तेरा मेरा निरादर है | Shiv Parvati bhajan lyrics in hindi

 पीहर ना जाओ गौरा तेरा मेरा निरादर है

गौरा तेरे बाबुल ने यज्ञ रचाया है

सब को निमंत्रण दिया नहीं हमको बुलाया है

पीहर ना जाओ गोरा


बेटी घर बाबुल के बिन बुलाए चली जाती है

गोरा ने नहीं माना पीहर चली जाती है

पीहर ना जाओ गौरा


माता तो हंस बोली पिता मुख से नहीं बोले

छोटी बहना ने कटु वचन सुनाए हैं

पीहर न जाओ गौरा


गौरा ने जब देखा कहीं भोले का आसन नहीं

यग्य हो रहा.था गौरा बाई में कूद पड़ी

पीहर न जाओ गौरा


शंकर जो सुन पाए वीरभद्र को भेजा है

यज्ञ विध्वंश किया राजा दक्ष को मारा है

पीहर न जाओ गौरा तेरा मेरा निरादर है

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post