तू क्यों सोचे बंदे सब की सोचे राम | Ram bhajan Lyrics in hindi

 हारिये न हिम्मत बिसारिये न राम ।


तू क्यों सोचे बंदे सब की सोचे राम ॥


दीपक ले के हाथ में सतगुरु राह दिखाये ।


पर मन मूरख बावरा आप अँधेरे जाए ॥


पाप पुण्य और भले बुरे की वो ही करता तोल ।


ये सौदे नहीं जगत हाट के तू क्या जाने मोल ॥


जैसा जिस का काम पाता वैसे दाम ।


तू क्यों सोचे बंदे सब की सोचे राम ॥

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post