राधा के मन में बस गए श्याम बिहारी | Radha ke man me bas gaye shyam bihari lyrics in hindi

 राधा के मन में बस गए श्याम बिहारी

श्याम रंग में रंग गयी राधा, भूली सुध बुध सारी

राधा के मन में बस गए...


श्याम नाम की चुनर ओडी, श्याम नाम की चुडीयाँ

अंग अंग में श्याम समाए, मिट गयी सारी दूरिया

कानो में कुण्डल गल वैजयंती माला लागे प्यारी

राधा के मन में बस गए...


बैठे कदम की डाल कन्हैया मुरली मधुर बजाए

साँझ सकारे मुरली के स्वर राधा राधा गाए

इस मुरली की तान पे जाए यह दुनिया बलिहारी

राधा के मन में बस गए...


अधर सुधा रस मुरली राजे, काहना रास रचाए

कृष्ण रचैया राधा रचना, प्रेम सुधा बरसाए

प्रेम मगन हो सब ही बोलो, जय हो बांके बिहारी

राधा के मन में बस गए...

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post