पावन तेरा नाम है पावन तेरा धाम | Pavan tera nam hai lyrics in hindi

 पावन तेरा नाम है पावन तेरा धाम .


अतिशय पावन रूप तू पावन तेरा काम ..


मुझे भरोसा राम का रहे सदा सब काल .


दीन बंधु वह देव है हितकर दीनदयाल ..


मुझे भरोसा राम तू दे अपना अनमोल .


रहूँ मस्त निश्चिन्त मैं कभी न जाऊं डोल ..


जो देवे सब जगत को अन्न दान शुभ प्राण .


वही दाता मेरा हरि सुख का करे विधान .. 


मुझे भरोसा परम है राम राम श्री राम .


मेरी जीवन ज्योति है वही मेरा विश्राम ..


गूँजे मधुमय नाम की ध्वनि नाभि के धाम .


हृदय मस्तक कमल में राम राम श्री राम ..

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post