राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना
पार ना लगोगे श्री राम के बिना,
राम ना मिलेगे हनुमान के बिना।
राम ना मिलेगे हनुमान के बिना,
श्री राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना।
वेदो ने पुराणों ने कह डाला,
राम जी का साथी बजरंग बाला ।
जीये हनुमान नही राम के बिना,
राम भी रहे ना हनुमान के बिना।
जग के जो पालन हारे है,
उन्हे हनुमान बड़े प्यारे है।
कर लो सिफ़ारिश दाम के बिना,
रास्ता ना मिलेगा हनुमान के बिना।
जिनका भरोसा वीर हनुमान, उनका बिगड़ता नहीं कोई काम। लक्खा कहे सुनो हनुमान के बिना, कुछ ना मिलेगा गुणगान के बिना।