कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे, निर्धन के घर भी आ जाना | Nirdhan ke ghar aa jana devi geet lyrics

 कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे, निर्धन के घर भी आ जाना |

जो रूखा सूखा दिया हमें, कभी उस का भोग लगा जाना ||

ना छत्र बना सका सोने का, ना चुनरी घर मेरे टारों जड़ी |

ना पेडे बर्फी मेवा है माँ, बस श्रद्धा है नैन बिछाए खड़े ||

इस श्रद्धा की रख लो लाज हे माँ, इस विनती को ना ठुकरा जाना |

जो रूखा सूखा दिया हमें, कभी उस का भोग लगा जाना ||

जिस घर के दिए मे तेल नहीं, वहां जोत जगाओं कैसे |

मेरा खुद ही बिशोना डरती माँ, तेरी चोंकी लगाऊं मै कैसे ||

जहाँ मै बैठा वही बैठ के माँ, बच्चों का दिल बहला जाना |

जो रूखा सूखा दिया हमें, कभी उस का भोग लगा जाना ||

तू भाग्य बनाने वाली है, माँ मै तकदीर का मारा हूँ |

हे दाती संभाल भिकारी को, आखिर तेरी आँख का तारा हूँ ||

मै दोषी तू निर्दोष है माँ, मेरे दोषों को तूं भुला जाना |

जो रूखा सूखा दिया हमें, कभी उस का भोग लगा जाना ||

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post