मेरी आखिओं के सामने ही रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे | Mere ankhiyon ke samane rehna devi bhajan lyrics

 मेरी आखिओं के सामने ही रहना,

माँ शेरों वाली जगदम्बे ।


हम तो चाकर मैया तेरे दरबार के,

भूखे हैं हम तो मैया बस तेरे प्यार के ॥


विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ,

चरणों से हमको कभी करना ना दूर माँ ॥


मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना,

शेरों वाली जगदम्बे आँचल में मुझे छिपा लेना ॥


तुम हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली ।

तुम हो दुर्गा हो अम्बे मैया तुम हो काली ॥

बन के अमृत की धार सदा बहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥


तेरे बालक को कभी माँ सबर आए,

जहाँ देखूं माँ तू ही तू नज़र आये ।

मुझे इसके सीवे कुछ ना कहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥


देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी,

लक्खा गाता रहे तेरा गुणगान मैया जी ।

है भजन तेरा भक्तो का गहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post