मन जप नमः शिवाय रे | Man Jap namah Shiv bhajan lyrics in hindi

 मन जप नमः शिवाय रे ,

तेरी बिगड़ी नाथ सवारे,

मन्त्र ये तारण हारा है बेडा भव सागर से तारे,

मन जप नमः शिवाय रे ,


भोले नाथ की महिमा न्यारी,

पूजे देव असुर नर नारी,

महिमा सब जग गाये रे,

तेरी बिगड़ी नाथ सवारे,

मन जप नमः शिवाय रे ,


के दानी सब से बड़ा कहावे मांगने तीन लोक है आवे

वो तेरे भरे भंडारे रे

तेरी बिगड़ी नाथ सवारे,

मन जप नमः शिवाय रे ,


तू इनके होते क्यों गबराता प्रीत चरणों से क्यों न लगाता,

ये सब के काज सवारे रे

तेरी बिगड़ी नाथ सवारे,

मन जप नमः शिवाय रे ,


सचे मन से जो भी धाये जीवन ख़ुशी से भर जाए,

कष्ट कभी कोई न आये रे,

तेरी बिगड़ी नाथ सवारे,

मन जप नमः शिवाय रे ,

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post