माँ लक्ष्मी जी की आरती
ॐ जय लक्ष्मी माता , मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निस दिन सेवत , मैयाजी को निस दिन सेवत
हर विष्णु विधाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
उमा रमा ब्रह्माणी , तुम ही जग माता
ओ मैया तुम ही जग माता
सूर्य चन्द्र माँ ध्यावत , नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
दुर्गा रूप निरंजनी , सुख सम्पति दाता
ओ मैया सुख सम्पति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत , ऋद्धि सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
तुम पाताल निवासिनी , तुम ही शुभ दाता
ओ मैया तुम ही शुभ दाता
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी , भव निधि की दाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
जिस घर तुम रहती तहँ सब सद्गुण आता
ओ मैया सब सद्गुण आता
सब संभव हो जाता , मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता
तुम बिन यज्ञ न होते , वस्त्र न कोई पाता
ओ मैया वस्त्र न कोई पाता
खान पान का वैभव सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता
शुभ गुण मंदिर सुंदर , क्षीरोदधि जाता
ओ मैया क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन , कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
महालक्ष्मी जी की आरती , जो कोई जन गाता
ओ मैया जो कोई जन गाता
उर आनंद समाता , पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता