हरी नाम का प्याला हरे कृष्ण की हाला | krishna bhajan lyrics In Hindi

 हरी नाम का प्याला हरे कृष्ण की हाला

ऐसी हाला पी पी करके, चला चले मतवाला

राधा जैसी बाला और वृन्दावन का ग्वाला

ऐसा ग्वाला मुरली मनोहर जपो कृष्ण की माला


हरी नाम का प्याला हरे कृष्ण ..........


हरे कृष्ण का जप हो और हरे कृष्ण की माला

देव ज्योती से ह्रदय शुद्ध हो, नीकले मन की ज्वाला

हरी नाम का प्याला हरे कृष्ण ..........


कृष्ण की धुन मैं तन हो, और हरे कृष्ण मैं मन हो

ऐसे तन मन के मन्दिर मैं, कृष्ण डाले हाला

हरी नाम का प्याला हरे कृष्ण ..........


हरेकृष्ण मैं बल हैं, कृष्ण जल और थल है

ऐसे जल थल नभ से पी लो, नारायण की हाला

हरी नाम का प्याला हरे कृष्ण .....

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post