नंद बाबाजी को छैया वाको नाम है कन्हैया | Krishna bhajan lyrics in hindi

 नंद बाबाजी को छैया वाको नाम है कन्हैया .

कन्हैया कन्हैया रे ..

बड़ो गेंद को खिलैया आयो आयो रे कन्हैया .

कन्हैया कन्हैया रे ..


काहे की गेंद है काहे का बल्ला

गेंद मे काहे का लागा है छल्ला

कौन ग्वाल ये खेलन आये खेलें ता ता थैया ओ भैया .

कन्हैया कन्हैया रे ..


रेशम की गेंद है चंदन का बल्ला

गेंद में मोतियां लागे हैं छल्ला

सुघड़ मनसुखा खेलन आये बृज बालन के भैया कन्हैया .

कन्हैया कन्हैया रे ..


नीली यमुना है नीला गगन है

नीले कन्हैया नीला कदम्ब है

सुघड़ श्याम के सुघड़ खेल में नीले खेल खिलैया ओ भैया .

कन्हैया कन्हैया रे ..

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post