अब समझे सबसे बड़ा साँई नाम | Ab samjhe sabse bada sai nam lyrics in hindi

 अब समझे सबसे बड़ा साँई नाम


सबसे बड़ा साँई नाम अब समझे…………


जबसे हमने तुझको दिल में बिठाया


कोई भी दूजा अपने मन को न भाया


मेरे भगवन मेरे ख़ुदा तेरी पूजा के सिवा


हमें और नहीं कोई काम


सबसे बड़ा साँई नाम। अब समझे…………


बागों में आएं तेरे दमसे बहारें


तेरी छाया में बन्दे सुख-दुख गुज़ारें


सारी दुनिया मचाए धूम तेरी चौखट रही है चूम


घर-घर छोड़े तेरा पैगाम


सबसे बड़ा साँई नाम्। अब समझे…………


ना कोई छोटा और न कोई बड़ा है


तेरा मस्ताना तेरी मस्ती में पड़ा है


तेरा दर तेरा दरबार यहाँ जो पहुंच गया इक बार


फ़िर वो ख़ास रहा न आम


सबसे बड़ा साँई नाम । अब समझे सबसे बड़ा साँई नाम.

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post